शिमला — प्रदेश कर्मचारी ऋण एवं बचत गैरकृषक सभा सीमित शिमला का साधारण अधिवेशन सोमवार को अध्यक्ष संजीत शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इसमें अध्यक्ष ने उपस्थित सभी लोगों को बताया कि सभा की पिछले वर्ष अधिकतम ऋण सीमा 233742000 रुपए थी जो इस वर्ष बढ़कर 291690000 रुपए हो गई है। इस साधारण अधिवेशन में सभा में सदस्य संख्या 1638 से 1697 तक की पुष्टि करवाई गई। सभा में ऋण पर ब्याज दर 14 प्रतिशत से घटाकर 13.5 प्रतिशत कर दी है जो पहली जून से लागू होगी। इस बैठक में उपमन्यु वर्मा व रति राम शर्मा, गुलपाल वर्मा, हस्ता बहादुर गुरंग, जीवना नंद शर्मा व 40 प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
from Divya Himachal
No comments:
Post a Comment