Show your support

Thursday, May 15, 2014

आज कयामत की रात, पार्टियां बेताब


newsशिमला— पूरे देश की तरह हिमाचल के राजनेताओं के लिए भी गुरुवार को कयामत की रात होगी। यानी लोकसभा चुनावों नतीजों के इंतजार में नेताओं की रातों की नींद उड़ चुकी है। प्रतिपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के साथ-साथ अन्य तीन संसदीय क्षेत्रों में मोदी लहर का प्रभाव देखने के इंतजार में हैं, तो वीरभद्र सिंह अपने उस जनाधार व वोटर में विश्वास की परीक्षा देखेंगे, जिस पर अब तक वह खरे उतरते रहे हैं। हालांकि प्रदेश पांच साल के बाद परिवर्तन की लहर में बहता रहा है, मगर इस बार के लोकसभा चुनाव खास परीक्षा ले रहे हैं। पूरे देश में भाजपा की मोदी लहर का खुलासा विभिन्न चैनल एग्जिट पोल के माध्यम से कर चुके हैं। ऐसे में कांग्रेस का अंदरखाते निराश होना जाहिर सी बात है। भाजपा एग्जिट पोल के बाद खुशफहमी में है। अब हिमाचल के संदर्भ में ये एग्जिट पोल कितना खरा उतरते हैं, यह तो जुम्मे के रोज ही पता लगेगा। इतना जरूर है कि राजनेता अब मौन साध बैठे हैं। सबसे ज्यादा चर्चाएं फिर से हमीरपुर व मंडी संसदीय क्षेत्रों को लेकर चल रही हैं। चूंकि हमीरपुर में प्रतिपक्ष के नेता के पुत्र अनुराग ठाकुर की प्रतिष्ठा दाव पर है, तो वहीं मंडी में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह के लिए भाजपा बड़ी चुनौती पेश करने के दावे कर रही है। एग्जिट पोल के बाद कांग्रेस व भाजपा ने अपनी-अपनी सर्वे एजेंसियों से भी चारों संसदीय क्षेत्रों का हाल जाना है। बावजूद इसके कांग्रेस व भाजपा का कोई भी नेता खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। सभी 16 मई के इंतजार का ही हवाला दे रहे हैं। यानी इस रोज सुबह 12 बजे तक हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों पर हार-जीत के नतीजे सामने होंगे।







from Divya Himachal

No comments:

Post a Comment