Show your support

Thursday, May 15, 2014

चायल में गूंजे कैमरा एक्शन


newsकंडाघाट — पर्यटन नगरी चायल बुधवार को लाइट, कैमरा एक्शन की आवाजों से गूंज उठी। बुधवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे चायल में बालीवुड की फिल्म ‘दिमाग का दही’ के कुछ सीन फिल्माए गए। इस दौरान फिल्म की शूटिंग कर रहे बालीवुड हास्य अभिनेता संजय मिश्रा को देखने के लिए प्रशंसकों की खासी भीड़ उमड़ी रही। बुधवार को शूटिंग के दौरान स्थानीय चायल बस स्टैंड, साधुपुल, चायल इन होटल के आसपास की जगहों में फिल्म के सीन फिल्माए गए। वहीं फिल्म में किरदार निभा रहे हास्य अभिनेता संजय मिश्रा का परिवार भी हिमाचल की हसीन वादियों को निहारने के लिए बुधवार को कंडाघाट के ज्यूरीज होटल में पहुंच गया है। ज्यूरीज होटल के मैनेजर गोपाल गौतम ने बताया कि संजय मिश्रा की पत्नी व लड़का होटल में पहुंच गए हैं। वहीं पिछले 15 दिनों से होटल में रह रहे बालीवुड अभिनेता ओमपुरी व राजपाल यादव मंगलवार रात मुंबई वापस लौट गए। गौर रहे कि पिछले लगभग 20 दिनों से कंडाघाट में बालीवुड की फिल्म ‘दिमाग का दही’ की शूटिंग चल रही है। इस दौरान अधिकतर फिल्म के सीन कंडाघाट के डेढघार के समीप बनी हवेली में फिल्माए गए हैं। कंडाघाट के डेढघार के समीप बनी हवेली को फिल्म में ठंडी हवेली का नाम दिया गया है। इसके अलावा कंडाघाट के वाकनाघाट, पडौथा, हाउसिंग बोर्ड कालोनी कंडाघाट के अलावा आसपास के क्षेत्रों में फिल्म के सीन शूट किए गए हैं।







from Divya Himachal

No comments:

Post a Comment