बिलासपुर—हमीरपुर संसदीय सीट से आम आदमी पार्टी (आप) की उम्मीदवार कमलकांता बतरा ने सवाल उठाया है कि प्रदेश के सांसद केंद्र से आई करोड़ों की सांसद निधि खर्च क्यों नहीं कर पाए। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से ही चार करोड़ रुपए की सांसद निधि वापस क्यों गई। कमलकांता बतरा ने कहा कि देश व प्रदेश में वंशवाद बहुत बढ़ गया है और आमजन को आगे आने का मौका ही नसीब नहीं हो पा रहा है, लेकिन आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पूर्व सैनिकों को मौका दिया है।
from Divya Himachal
No comments:
Post a Comment