बिलासपुर — 1984 के चुनाव में जितनी सीटें भाजपा ने जीती थीं इस बार उससे कहीं अधिक सीटें आम आदमी पार्टी (आप) को मिलेंगी। यह दावा मंगलवार को यहां हाटस्पाट रेस्तरां में प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान आम आदमी पार्टी की चंडीगढ़ लोकसभा सीट से उम्मीदवार एवं अभिनेत्री गुलपनाग ने किया है। इस दौरान उनके निशाने पर केवल भाजपा ही रही और नरेंद्र मोदी पर प्रहार किए। गुलपनाग ने कहा कि जहां पहले चंडीगढ़ में दोनों ही मुख्य दल आप को पांचवें नंबर पर करार दे रहे थे वहीं अब सीधा मुकाबला बता रहे हैं। इससे साफ जाहिर है कि कांग्रेस-भाजपा से जनता का मोह पूरी तरह से भंग हो चुका है और लोग तीसरे विकल्प की तलाश में हैं। पंजाब राज्य में आप की लहर को दोनों ही मुख्य पार्टियां समझ नहीं पा रही हैं। वैसे इस बार पिछले चुनावों के मुकाबले दस फीसदी अधिक वोटिंग प्रतिशतत्ता दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब में दोनों ही पार्टियां सालों से एक ही खेल खेल रही हैं और जनता की कोई सुनवाई नहीं हो रही है वोटर पूरी तरह से निराश है। हिमाचल में भी यही हाल है। उन्होंने कहा कि सिस्टम बढि़या है, लेकिन इसे चलाने वाले लोग ठीक नहीं है।
हिचकोले खा रहा एनएच
अभिनेत्री गुलपनाग ने कहा कि वह साल में दो तीन बार हिमाचल आती हैं और यहां जितना सकून मिलता है उतना और कहीं नहीं, लेकिन पंजाब राज्य की सीमा खत्म होने के बाद प्रदेश में पहुंचते ही गड्डों में तबदील एनएच को देख बहुत निराशा हुई।
from Divya Himachal
No comments:
Post a Comment