हमीरपुर — सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा है कि अगर विक्रमादित्य सिंह में दम है तो वह किसी भी मंच पर आकर एचपीसीए की उपलब्धियां और प्रदेश में विकास पर बहस कर लें। झूठे और गुमराह करने वाले बयानों की राजनीति के दिन अब सीमित हैं। देश और प्रदेश की जनता अच्छी तरह जानती है कि विकास किस सरकार के कार्यकाल और किसके नेतृत्व में हुआ है। यूपीए सरकार भ्रष्टाचार और मुख्यमंत्री के परिवार के घोटालों की कहानी अब घर-घर पहुंच चुकी है और मोदी जी के विकास मॉडल की लहर सारे देश में है। जनता जानती है कि इस सरकार का असली चेहरा वकामुल्लाह चंद्रशेखर है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने करोड़ों का सेब स्कूटरों पर कैसे मंडी तक पंहुचाया और करोड़ों का सेब जो इस्पात मंत्री होते हुए उनके बागीचे में लगा था वह अब कहां है। जब वह इस्पात मंत्री थे तो उनके सेब के बागानों से होने वाली करोड़ों की कमाई अब कुछ लाख में कैसे सिमट गई है।
from Divya Himachal
No comments:
Post a Comment