Show your support

Friday, April 11, 2014

अनुराग के पेज थ्री पर जलवे


newsऊना — मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि अनुराग ठाकुर पेज थ्री पर छाए रहते हैं। हसीन लड़कियों व फिल्मी सितारों के साथ उनको अकसर पेज थ्री पर देखा जा सकता है। अनुराग पांच साल जनता से कटे रहे हैं। उनका अधिकांश समय हिंदोस्तान से बाहर ही बीता है। मुख्यमंत्री गुरुवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के पंडोगा में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र राणा के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर पहले एमपी होंगे, जिनका एमपी लैंड फंड बंट ही नहीं पाया। उन्होंने कहा कि धूमल शासन में प्रदेश में खेल के नाम पर धांधली हुई। अनुराग ने धांधली करके एचपीसीए को कंपनी बना डाला और पूरा धूमल परिवार इसका मालिक बन बैठा। अब एचपीसीए प्राइवेट दुकान हो गई है। सरकार को अंगूठा दिखाया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि रणजी टीम में बाहरी खिलाडि़यों से भारी-भरकम रकम भी ली गई। अधिकारियों पर दबाव डालकर झूठे हिमाचली प्रमाण पत्र बनवाए गए। अब तीन-चार एसडीएम तो जांच के दायरे में हैं। वीरभद्र सिंह ने कहा कि धूमल सीएम बने तो उन्होंने खुद को भाग्य विधाता ही मान लिया और पृथ्वी के मालिक बन गए। सत्ता आती-जाती रहती है, पर किसी को सत्ता में अंधा नहीं होना चाहिए। जो जैसा बीजेगा, वैसा ही काटेगा।







from Divya Himachal

No comments:

Post a Comment