नई दिल्ली — वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण जेटली ने 2002 के गुजरात दंगे पर नरेंद्र मोदी के माफी मांगने से सोमवार को स्पष्ट इनकार कर दिया और कहा कि उन्हें अपने खिलाफ चल रहे छद्म अभियान को तुष्ट करने की जरूरत नहीं है। श्री जेटली ने सोमवार को कहा कि जो लोग उनसे माफी मांगने की मांग कर रहे हैं, वे चाहते हैं कि माफीनामा ‘कबूलनामा’ हो जाए। यदि उन्होंने कोई गलती की है तो माफी क्यों, उन पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए और उन्हें दंडित किया जाना चाहिए।
from Divya Himachal
No comments:
Post a Comment