Show your support

Tuesday, April 1, 2014

यूपीए सरकार ने नहीं बढ़ाई आयकर सीमा

पालमपुर — यूपीए सरकार ने अपने कार्यकाल में हर वर्ग को निराश किया है। केंद्र सरकार ने आम जनता को महंगाई और भ्रष्टाचार के सिवाय कुछ नहीं दिया है। यह बात पूर्व कर्मचारी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य घनश्याम शर्मा ने कही। श्री शर्मा ने कहा कि यूपीए सरकार घोटालों की सरकार बनकर रह गई और महंगाई व भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ डाले। उन्होंने कहा कि कर्मचारी व पूर्व कर्मचारी हितैषी होने का दम भरने वाली यूपीए सरकार आयकर सीमा में कोई बढ़ोतरी न कर सकीं न ही सीलिंग पर ध्यान दिया गया, इसका असर यह हुआ कि चतुर्थ श्रेणी गरीब तबका भी आयकर के दायरे में आ गया। घनश्याम शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के नेता मनरेगा के बारे में बड़ी-बड़ी बातें करके वोट लेने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन हकीकत यह है कि मनरेगा में काम करने वाले मजदूर पिछले लंबे समय से अपने पैसों की राह ताक रहे हैं।






from Divya Himachal

No comments:

Post a Comment