सुन्नी — सुन्नी तहसील के डोमैहर पंचायत के परगैणा गांव की महिला ने हिमरी पंचायत के गढ़ेरी के युवक पर बलात्कार का आरोप लगाया है। थाना सुन्नी में दर्ज शिकायत में पीडि़ता ने बताया कि गढ़ेरी निवासी हेमराज उर्फू सोनू एक वर्ष पूर्व शादी के बहाने उसे भगाकर ले गया। इस दौरान वह पीडि़ता को इधर-उधर घुमाता रहा तथा उसकी कई बार इज्जत लूटी। इसी बीच महिला एक बच्ची की मां भी बन गई। पीडि़ता ने जब युवक पर शादी के लिए दबाव बनाया तो वह टालमटोल करता रहा। इस दौरान पीडि़ता को मालूम हुआ कि हेमराज ने दूसरी शादी कर ली है। थाना प्रभारी सुन्नी टीएस नेगी ने बताया कि आरोपी को पांच दिन का रिमांड मिला है।
from Divya Himachal
No comments:
Post a Comment