Show your support

Monday, April 14, 2014

सुजानपुर बाल आश्रम से नाबालिग गायब


himachal pradesh newsसुजानपुर — बाल आश्रम सुजानपुर से एक नाबालिग गायब हो गया है। सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता विभाग के दायरे में आने वाले इस बाल आश्रम से इस तरह नाबालिग लड़के के गायब होने से संस्थान में तैनात कर्मचारियों की ड्यूटी पर भी अंगुली उठनी शुरू हो गई है। शुक्रवार शाम शौचालय के बहाने दूसरे साथी के साथ निकला छात्र दीवार फांद कर भाग गया। उधर, बाल आश्रम कर्मियों ने उक्त छात्र के गायब होने की सूचना थाने में दर्ज करवा दी है। जानकारी के अनुसार जतिंद्र कुमार जो गत दो अप्रैल को कांगड़ा चाइल्ड हेल्पलाइन से सुजानपुर बाल आश्रम में आया था और 11 अप्रैल को शाम सात बजे जब वह शौचालय के बहाने अन्य साथी प्रकाश के साथ बाहर निकला, तो एक पल में दीवार फांद कर हमीरपुर वाली बस में चढ़ गया। बाल आश्रम में तैनात अधिकारी तिलक राज शर्मा ने बताया कि उक्त लड़का नशे की गिरफ्त में था व लगातार नशे का प्रयोग करता था। वह न तो समय पर खाना खाता और न ही पढ़ने जाता था। उधर, थाना में तैनात थाना प्रभारी प्रकाश शर्मा ने बताया कि छात्र के गायब होने की शिकायत थाना में दर्ज हुई है। मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।







from Divya Himachal

No comments:

Post a Comment