शिमला — उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने उच्च न्यायालय द्वारा बाबा रामदेव के योग शिविरों पर प्रतिबंध लगाने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव योग सिखाने की बजाय राजनीतिक गुरु की तरह आचरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनावों को देखकर बाबा रामदेव योग शिविरों की आड़ में देशभर में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांग रहे हैं। रामदेव अपने आप को धर्मनिरपेक्ष कहते हैं, किंतु राहुल गांधी के खिलाफ उनकी यह अशोभनीय टिप्पणी कि राहुल किसी भारतीय लड़की से विवाह नहीं करना चाहते, किंतु समुदाय विशेष से संबंधित स्थानों पर पिकनिक और हनीमून के लिए जाना पसंद करते हैं, से पता चलता है कि बाबा रामदेव के दिमाग में सांप्रदायिकता के अलावा कुछ नहीं है। बाबा रामदेव को स्पष्ट करना चाहिए कि पिकनिक और राजनीति हनीमून से उनका तात्पर्य क्या है और ऐसी अमर्यादित टिप्पणी राहुल गांधी के खिलाफ क्यों की है।
from Divya Himachal
No comments:
Post a Comment