Show your support

Friday, March 14, 2014

मंडी सीट से नहीं टूटा सुखराम का रिकार्ड

himachal pradesh newsमंडी — मंडी संसदीय सीट पर बेशक राजा-रानियों का दबदबा रहा है, लेकिन आज भी इस चुनाव क्षेत्र से सबसे अधिक मतों से जीतने का रिकार्ड पंडित सुखराम के ही नाम है। मंडी सीट पर राज-घराने के लोगों ने कई बार जीत तो दर्ज की है, लेकिन सबसे अधिक वोट उन्हें नहीं मिले हैं। वहीं कम मतों से जीतने के मामले में राज-घरानों के सदस्यों का रिकार्ड जरूर है। मंडी संसदीय सीट से सबसे कम मतों से जीतने का रिकार्ड वर्तमान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नाम है, वहीं पंडित सुखराम ने 1996 के आम चुनाव में आम परिवार से होने के बाबजूद 153223 मतों से जीते। उनके इस रिकार्ड को आज तक कोई भी नहीं तोड़ सका है। प्रदेश में आम चुनावों में सबसे बड़ी जीत का रिकार्ड भी उनके ही नाम है। 1996 के आम चुनाव में उन्होंने कम मतदान के बावजूद 328186 मत प्राप्त किए थे, जबकि भाजपा के अदन सिंह ने 174963 मत प्राप्त किए थे। वहीं कम मतों से जीत के मामले में वीरभद्र सिंह 2009 में चुनाव हारते-हारते बचे थे। 2009 में वीरभद्र सिंह ने 13997 मतों से जीत दर्ज की थी। वहीं आम चुनावों में पंडित सुखराम की सबसे बड़ी जीत का रिकार्ड आज तक नहीं टूट सका है। एक साल पहले मंडी संसदीय सीट पर उपचुनाव में भी यह रिकार्ड नहीं टूटा था। हालांकि प्रतिभा सिंह ने इस उपचुनाव में 136704 मतों से जीत कर मंडी संसदीय क्षेत्र के इतिहास में दूसरी बड़ी जीत दर्ज करवाई थी।


अनुराग टॉपर


उपचुनाव में ही सबसे बड़ी जीत का रिकार्ड प्रदेश में इस समय भी अनुराग ठाकुर के नाम है। अनुराग ठाकुर ने 2008 में हमीरपुर सीट पर हुए उपचुनाव में 174666 मतों से जीत दर्ज की थी। जबकि आम चुनावों मंडी सीट पर दूसरी बड़ी जीत का रिकार्ड महेश्वर सिंह के नाम है। उन्होंने 1998 के आम चुनावों में प्रतिभा सिंह को 131832 मतों से हराया था।






from Divya Himachal

No comments:

Post a Comment