Show your support

Friday, March 14, 2014

‘आप’ ने दिया देश सेवा का मौका

himachal pradesh newsपालमपुर — परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बतरा की माता कमला बतरा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरेंगी। शिक्षा विभाग में बतौर अध्यापिका सेवा देने के बाद कमला बतरा 2003 में सेवानिवृत्त हुईं थी। गुरुवार को पालमपुर में कांगड़ा व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की बैठक के बाद कमला बतरा ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी की विचारधारा से लंबे समय से प्रभावित थीं। बेटे की शहादत के बाद वह भी देश सेवा का जज्बा पाले हुई थीं और अब आम आदमी पार्टी ने उनको यह अवसर प्रदान किया है। कमला बतरा ने कहा कि चाहे राजनीति में उनका अनुभव नहीं है पर उनकी हिम्मत और आप का साथ उनके देश सेवा के जज्बे में काम आएगा। उन्होंने कहा कि सैनिकों व पूर्व सैनिकों के आत्म सम्मान के लिए आम आदमी पार्टी ने उनको जो अवसर दिया है, उसके लिए वह पूरी तरह तैयार हैं।






from Divya Himachal

No comments:

Post a Comment