राधा चौहान चुनीं महिला कल्याण बोर्ड की सदस्य

शिमला — तहसील रामपुर की युवा कांग्रेस नेत्री व वर्तमान में बीडीसी ननखड़ी की सदस्य राधा चौहान को हिमाचल प्रदेश महिला कल्याण बोर्ड की सदस्य नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में गठित यह बोर्ड महिलाओं के उत्थान, कल्याण व सशक्तिकरण हेतु कार्य करता है। राधा चौहान ने इस नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व मुख्य संसदीय सचिव नंद लाल का आभार व्यक्त किया है। मूलतः ननखरी क्षेत्र की ग्राम पंचायत बगलती से तालुक रखने वाली राधा चौहान तहसील रामपुर से महिला कल्याण बोर्ड की एकमात्र सदस्य हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि यह बोर्ड प्रदेश में महिलाओं के कल्याण के लिए भरसक प्रयास करेगा तथा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि महिलाओं की समाज में हर क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी हो। उन्होंने रामपुर व ननखरी क्षेत्र की महिलाओं से अनुरोध किया है कि वे अपनी हर तरह की समस्याएं बेहिचक उनके ध्यान में लाएं, ताकि वह उनके समाधान के लिए प्रयास कर सकें।






from Divya Himachal


Post a Comment