Show your support

Friday, March 14, 2014

फर्जी कॉलर ने लगाया 14 हजार का चूना

डमटाल — क्षेत्र की सुरेश एंड कंपनी के सदस्य दर्शन कुमार पठानिया को एक फर्जी फोन कॉल से 14,600 रुपए का चूना लगा है। जानकारी के अनुसार पीडि़त दर्शन कुमार को दोपहर 12 बजे के करीब शर्मा नामक फर्जी कॉलर ने 9801355987 फोन नंबर से कॉल कर, खुद को बैंक अधिकारी बताया। पीडि़त ने बताया कि उक्त कॉलर ने कहा कि उसका एटीएम कार्ड रिजेक्ट हो गया है, लिहाजा वह अपने कार्ड न. सहित पिन नंबर बताए, ताकि दूसरा कार्ड जारी किया जा सके। दर्शन कुमार पठानिया का कहना है कि इस प्रकार कार्ड संबंधित जानकारी देने के बाद, उसे बैंक की ओर से उसके खाते में 14,600 रुपए निकालने का मैसेज मिला। पीडि़त का कहना है, जब इस बारे में उसने बैंक में पता किया तो बैंक ने साफ तौर पर इस मामले में कोई लेन देन से मना कर दिया, वहीं पीएनबी बैंक के डिप्टी मैनेजर श्रवण कुमार ने कहा कि वह इस मामले में कुछ भी कर पाने में असमर्थ हैं, क्योंकि इंटरनेट से उक्त राशि निकाली जा चुकी है। उन्होंने बताया कि बैंक द्वारा लोगों को मैसेज कर गुमराह न होने के संदेश भेजे जा रहे हैं, लिहाजा लोगों की सूझबूझ से ही ऐसे फर्जीबाड़ों से बचा जा सकता है।






from Divya Himachal

No comments:

Post a Comment