Show your support

Thursday, March 13, 2014

सोलन के देहूंघाट में परिवहन मंत्री बाली का घेराव

NEWSसोलन — परिवहन मंत्री जीएस बाली का देहूंघाट में लोगों ने घेराव किया। जीएस बाली शिमला से दिल्ली जा रहे थे। देर शाम देहूंघाट में लोगों को उनके गुजरने की सूचना मिली तो स्थानीय लोग सड़क पर एकत्रित हो गए और निजी बस चालकों की मनमानी के खिलाफ मंत्री से शिकायत की। जीएस बाली ने स्थानीय लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है और कहा है कि देहूंघाट के लिए मुद्रिका बसें चलाने का प्रयास किया जाएगा। क्षेत्र के लोगों में रोष था कि यहां प्राइवेट बस आपरेटर अकसर मनमानी करते हैं।






from Divya Himachal

No comments:

Post a Comment