Show your support

Thursday, March 13, 2014

जल्द मिलेगा 1.2 करोड़ का फर्नीचर

NEWSटीएमसी — टांडा मेडिकल कालेज में बनाए गए सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में 1.2 करोड़ का फर्नीचर सजेगा। टीएमसी प्रशासन ने हाल ही में इस फर्नीचर की खरीददारी प्रदेश के विभिन्न स्थलों से की है। अढ़ाई सौ बेडों की क्षमता वाले सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल की सुविधा लोगों को जल्द मिल सके, इसके लिए टीएमसी प्रशासन ब्लॉक को तैयार करने में जुट गया है। इस फेहरिस्त में 1.2 करोड़ रुपए का फर्नीचर प्रशासन ने खरीद कर ब्लॉक में लगाना शुरू कर दिया है। अब प्रशासन को भारत सरकार द्वारा खरीदे जाने वाली करीब 32 करोड़ की मशीनों का इंतजार है। विभाग द्वारा सुपरस्पेशियलिटी में 90 दिन के भीतर ओपीडी शुरू करने के लिए टीएमसी प्रशासन कसरत कर रहा है। एक तरफ सुपरस्पेशियलिटी के विभिन्न विभागों में विशेषज्ञों चिकित्सकों के साथ अन्य स्टाफ की तैनाती कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक डेढ़ सौ करोड़ वाले सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक के प्रोजेक्ट के तहत जहां 25 करोड़ प्रशासन ने खर्चना है, वहीं मशीनों की खरीद फरोख्त व भवन के अन्य खर्चों पर भारत सरकार ने 125 करोड़ व्यय करना है। इस फेहरिस्त में अब जहां केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने हाल ही में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के भवन का उद्घाटन किया है, वहीं अब ओपीडी की सुविधा लोगों को प्रधान करने के लिए अस्पताल प्रशासन ने अपनी तैयारियां और तेज कर दी हैं। इस फर्नीचर में जहां वार्डों में लगने वाले बेड और अन्य चीजें शामिल हैं, वहीं कुर्सियां, टेबल व अन्य उपकरणों को रखने के लिए लकड़ी का सामान शामिल है।






from Divya Himachal

No comments:

Post a Comment