Show your support

Thursday, March 13, 2014

क्या भ्रष्टाचार पर वोट मांगेगी कांग्रेस

Prem Kumar Dhumalहमीरपुर — नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने कहा है कि इस बार के लोकसभा चुनाव देश हित और आमजन के हित में सबसे अहम हैं, क्योंकि कांग्रेस इस चुनाव में सिर्फ विरासत की लड़ाई लड़ रही है। समीरपुर हाउस के मीटिंग हाल में पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा समूचे देश में यूपीए के भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर जन अदालत में उतरेगी, साथ ही एनडीए के कार्यकाल में आम आदमी के विकास और संपन्नता को भी तुलनात्मक आधार देकर चुनाव में मुद्दा बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास महंगाई, भ्रष्टाचार और अराजकता के सिवाय कुछ नहीं है। यह पहला चुनाव होगा, जिसमें सत्ताधारी दल के पास उपलब्धियोंे के नाम पर गिनाने को सिर्फ भ्रष्टाचार होगा। देश की राजनीति में इससे बड़ी विडंबना और राजनीतिक त्रासदी कोई नहीं हो सकती। प्रदेश सरकार का सवा साल और यूपीए के दस सालों में भ्रष्टाचार की तमाम हदें पार हो गई हैं, जिससे आम आदमी का जीना दुश्वार हो गया है। एक सवाल के जवाब में प्रो. धूमल ने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में कार्यकर्ताआें के दम पर हालांकि भाजपा ने प्रत्याशी चयन व चुनाव प्रचार में बाजी मार ली है, लेकिन यहां सवाल जीत का नहीं, बल्कि लीड के अंतर का है और विशेषकर हमीरपुर भाजपा के कार्यकर्ता इसको गंभीरता से लें। यह इसलिए भी जरूरी है कि हमीरपुर भाजपा कार्यकर्ताआें का अनुसरण प्रदेश भर के कार्यकर्ता करते हैं। इसलिए इस चुनौती को स्वीकार करें। प्रो. धूमल ने कहा कि कांगे्रस के दिन अब लद चुके हैं। कांग्रेस विरसे और विरासत की अंतिम जंग इस चुनाव में लड़ रही है।






from Divya Himachal

No comments:

Post a Comment