टीएमसी — कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की चौपाल 20 मार्च को टीएमसी के आडिटोरियम में सजेगी। पूर्व सैनिक लीग के सदस्यों के साथ होने वाली इस विशेष चौपाल में जहां राहुल प्रदेश के पूर्व सैनिकों की दिक्कतों को सुनकर अपने चुनावी एजेंडे में शामिल करेंगे, वहीं पूर्व सैनिकों को मिलने वाली सुविधाओं को और बेहतर बनाने के सुझाव भी मांगेंगे। इस विशेष बैठक को लेकर जहां टीएमसी प्रशासन ने भी अपने कैंपस को चकाचक करना शुरू कर दिया है, वहीं पुलिस ने भी टांडा परिसर की चौकसी बढ़ा दी है। टांडा में सजने वाली राहुल गांधी की चौपाल को लेकर पूर्व सैनिक लीग ने भी अपने कई महत्त्वपूर्ण एजेंडों को क्रमबद्ध तरीके से सूचिबद्ध करना शुरू कर दिया है। वन रैंक वन पेंशन का लाभ देने के लिए राहुल को थैंक्स करने के लिए टांडा परिसर में जुटने वाले पूर्व सैनिक लीग के सदस्यों ने इस दौरान कई महत्त्चपूर्ण एजेंडों पर राहुल क साथ चर्चा करने का भी खुलासा किया है। राहुल गांधी के दौरे को लेकर टीएमसी को अलर्ट पर रखा गया है। वीवीआईपी दौरे को लेकर जहां टीएमसी प्रशासन ने अस्पताल के दो वीवीआईपी वार्ड रिजर्व कर दिए हैं, वहीं इन वार्डों में सुरक्षाकर्मियों को भी तैनात किया गया हैं।
from Divya Himachal
No comments:
Post a Comment