शिमला — सदन में शुक्रवार को जहां दो विधेयक सिलेक्ट कमेटी को भेजे गए, वहीं एक विधेयक को पारित कर दिया गया। सरकार ने हिमाचल प्रदेश बस अड्डा प्रबंध और विकास प्राधिकरण संशोधन विधेयक 2014 को अपनी मंजूरी दी। हिलोपा विधायक महेश्वर सिंह ने इस विधेयक को लेकर सरकार की सराहना करते हुए कहा कि यह विधेयक मितव्यता की ओर है। इससे सरकार बसों के संचालन का प्रबंधन सुनिश्चित करेगी। उनके समर्थन के साथ सत्तापक्ष ने इस विधेयक को पारित कर दिया, जिसे परिवहन मंत्री जीएस बाली ने सदन में रखा था।
from Divya Himachal
No comments:
Post a Comment