शिमला — फिल्म बैंग-बैंग की शूटिंग को शिमला पहुंची बालीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ को देखने के लिए रविवार को शूटिंग साइट पर सैकड़ों प्रशंसक उमड़ पड़े। आलम यह था कि कैटरीना को करीब से देखने और उनसे आटोग्राफ लेने की तमन्ना के चलते शहर की अधिकतर गलियां सुनसान दिखीं। जानकारी के अनुसार कैटरीना कैफ द्वारा रविवार को शिमला के स्कैंडल प्वाइंट में फिल्म के लिए शूट दिए गए। कैटरीना ने सुबह के समय स्कैंडल प्वाइंट पर शूटिंग की। इस दौरान उन्होंने कार के अचानक आगे आने से हुई हड़बड़ाहट और वहां से कार में निकलने का शूट दिया। हालांकि सुबह के समय स्कैंडल प्वाइंट पर कैटरीना ही दिखीं, लेकिन 11 बजे अभिनेता ऋत्विक रोशन भी शूटिंग साइट पर पहुंच गए। इस दौरान ऋत्विक रोशन व कैटरीना कैफ से मिलने के लिए उनके प्रशंसक काफी उत्साहित दिखे, सुरक्ष पहरा प्रशंसकों पर भारी पड़ा।
जनता उठा रही परेशानी
बैंग-बैंग की शूटिंग के चलते एक ओर जहां शिमला के सिनेमा प्रेमी काफी उत्साहित हैं, वहीं कुछ इसका विरोध भी करते दिख रहे हैं। शूटिंग साइट पर प्रशंसकों के जमावाड़े से लोगों को एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है।
फिल्म यूनिट कल मनाली में
खराब मौसम के कारण रविवार को जाखू में फिल्म की शूटिंग नहीं हो सकी। सोमवार को यदि मौसम साफ रहता है तो जाखू में कुछ शूट फिल्माए जा सकते हैं। शिमला में बैंग-बैंग की शूटिंग के बाद अब मनाली में शूटिंग होगी। बताया जा रहा है कि मंगलवार को फिल्म यूनिट मनाली के लिए रवाना हो जाएगी।
from Divya Himachal
No comments:
Post a Comment