ऊना — हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद का राज्य स्तरीय 40वां वार्षिक अधिवेशन रविवार को ऊना मुख्यालय से करीब दो किलोमीटर दूर एलजेएन हिमोत्कर्ष कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पदमश्री विजय चोपड़ा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जबकि लै.जनरल सेवानिवृत्त एचएस कंवर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। वार्षिक समारोह में मुख्यातिथि विजय चोपड़ा, कार्यक्रम अध्यक्ष लै.जनरल एचएस कंवर ने उत्तरी भारत की पांच विभूतियों को हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता पुरस्कारों से अलंकृत किया, जिसमें एचपीयू के कुलपति डा. एडीएन बाजपेयी कुलपति को संयुक्ता चौधरी स्मारक उत्कृष्ट शिक्षाविद पुरस्कार, वरिष्ठ पत्रकार गिरीश गुरानी को अमर शहीद लाला जगतनारायण स्मारक श्रेष्ठ पत्रकारिता पुरस्कार, बाबा आया सिंह दियाड़ की कन्या कालेज ट्रस्ट तुगलवालां पंजाब को संतोष कंवर श्रेष्ठ महिला सशक्तिकरण पुरस्कार, थियेटर ऐज संस्था अध्यक्ष जुल्फीकार खान चंडीगढ़ यूटी को एमएम कंवर स्मारक श्रेष्ठ स्वैच्छिक संस्था पुरस्कार तथा कै. दिनेश चौहान शौर्य चक्र जुब्बल हिमाचल को अमर शहीद कै.अमोल कालिया स्मारक शौर्य पुरस्कार के लिए पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा छह विभूतियों को उनके कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर हिमोत्कर्ष हिमाचल श्री पुरस्कार से अलंकृत किया गया, जिसमें शालिनी अग्निहोत्री आईपीएस ऊना की अनुपस्थिति में बसंत सिंह ठाकुर स्मारक युवा आदर्श पुरस्कार, एसके शर्मा डिप्टी कमिश्नर जवाहर नवोदय संगठन चंडीगढ़ को स्वर्गीय मंदर सिंह स्मारक शिक्षा पुरस्कार, डा. परविंद्र कौशल नौणी सोलन को स्वर्गीय रत्न चंद चब्बा स्मारक कृषि वैज्ञानिक पुरस्कार, विनय वशिष्ठ, समाचार संपादक पंजाब केसरी पालमपुर को स्वर्गीय रोशन लाल स्मारक पत्रकारिता पुरस्कार, आश्रय संस्थान देहलां ऊना को विजय अवतार सिंह स्वैच्छिक संस्था पुरस्कार तथा जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला महासचिव कुलदीप दयाल को अनुबिंद्रा स्मारक लोक सेवक पुरस्कार से नवाजा गया। समारोह में हिमाचल प्रदेश विवि शिमला, चौधरी सरवण कुमार कृषि विवि पालमपुर, नौणी विवि तथा बोर्ड धर्मशाला के टाप करने वाले 97 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। समारोह में हिमोत्कर्ष निर्धन मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा 2013 के तहत प्रदेश भर में आठवीं, नौवीं व दसवीं कक्षा में अव्वल रहे नौ विद्यार्थियों को एक-एक हजार रुपए प्रत्येक नकद छात्रवृत्ति प्रदान की गई। वहीं इसके अलावा ऊना से संबंधित 245 विद्यार्थियों को 2.05 लाख रुपए के नकद वजीफे व 54 को रजत पदक प्रदान किए गए। कार्यक्रम में परिषद के आजीवन मुख्य सलाहकार रहे स्वर्गीय विनोद लखनपाल को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी स्मृति में अमोदिनी महिला सशक्तिकरण सेवा प्रोजेक्ट के तहत 21 विधवा कामगार महिलाओं को 500-500 रुपए का राशन व एक-एक सिलाई मशीनें प्रदान की गईं। इस अवसर पर स्मारिका का भी विमोचन किया गया। इस समारोह में विजय चोपड़ा, लै. जनरल एचएस कंवर, डा. एडीएन बाजपेयी तथा कंवर हरि सिंह ने लोगों को संबोधित भी किया। कार्यक्रम में जवाहर लाल मल्होत्रा, राणा शमशेर सिंंह, एचआर वशिष्ट, पूर्ण लाल शर्मा, सतपाल शर्मा, बीएल कौशल, प्रेम राजपूत, सरदार रक्षपाल सिंह, नरेश सैणी, डा. रविंद्र सूद, डा. राजेंद्र शर्मा, कर्णपाल सिंह मनकोटिया, रवि जसवाल, निशांत चौधरी, प्रो.बीके शर्मा व परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारीगण, हिमोत्कर्ष की कांगड़ा, नुरपूर, पालमपुर, हमीरपुर, ऊना, नेरचौक, पांवटा साहिब, डलहौजी, चंबा सहित एक दर्जन शाखाओं से सदस्य, दीप शिखा कौशल, राजीव भनोट, रजिस्ट्रार मोहन धारटा, सुरेश कुमार, नित्यानंद शर्मा, पंचायत समिति व ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों के अलावा भारी संख्या में जनसमूह उपस्थित था।
from Divya Himachal
No comments:
Post a Comment