शिमला — हिमाचल प्रदेश तहसील कल्याण अधिकारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चंदेल ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट की सराहना की है। संघ की अध्यक्ष ने कहा कि कर मुक्त बजट प्रस्तुत करने से आम आदमी को बड़ी राहत मिली है। संघ ने कर्मचारियों को 10 फीसदी महंगाई भत्ते की किस्त देने के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार द्वारा समाज के असहाय व कमजोर वर्गों के सामाजिक-आर्थिक कल्याण एवं विकास के प्रति प्रस्तुत बजट सराहनीय है।
from Divya Himachal
No comments:
Post a Comment