जुखाला — सीटू के बैनर तले जेपी हिमाचल सीमेंट प्लांट वर्कर्ज यूनियन बागा द्वारा मांगों को लेकर की जा रही हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही, जिसके चलते उद्योग में उत्पादन बिलकुल ठप रहा। इस दौरान वर्करों द्वारा शालूघाट जेपी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। हड़ताल में विभिन्न वक्ताओं ने उपस्थित कामगारों को संबोधित करते हुए अपनी मांगों के बारे में बताया। सीटू प्रदेश महासचिव डा. कश्मीर सिंह ठाकुर, सीटू जिला सोलन के अध्यक्ष ओमदत्त शर्मा, महासचिव एनडी रनौट, हमीरपुर से मनकोटिया ने कहा कि 25 जुलाई, 2013 से यूनियन ने प्रबंधकों को नौ सूत्री मांग पत्र दिया है।
from Divya Himachal
No comments:
Post a Comment