Show your support

Monday, February 10, 2014

मुलाजिमों को मांगा 4-9-14 का लाभ


नाहन — प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का कहना है कि सभी कर्मचारी संगठन कर्मचारियों के हितों में कार्य कर रहे हैं। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला सिरमौर के अध्यक्ष जीआर पराशर, महासचिव नरवीर शर्मा, राजेश मोहिंद्रा, जयपाल ठाकुर, योगराज ठाकुर, बीरबल शर्मा, मदन सिंह, सतेंद्र ठाकुर व उपेंद्र ठाकुर आदि ने बताया कि अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ सिरमौर के सभी कर्मचारी पूरी तरह एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार कर्मचारी हितैषी रही है, जिसके परिणामस्वरूप मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हमेशा ही कर्मचारियों के हितों को तवज्जो दी है। पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार से मांग की कि जिला के कुछ कर्मचारियों को 4-9-14 का लाभ नहीं मिला है उन्हें वित्तीय लाभ दिया जाए। खासकर जिला के अग्निशमन विभाग, पशुपालन विभाग व पीडब्ल्यूडी में कई कर्मचारी ऐसे हैं जिन्हें अभी तक 4-9-14 का वित्तीय लाभ नहीं मिला है। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने प्रदेश सरकार से जिला में रिक्त पड़े विभिन्न विभागों के पदों को भरने की मांग की।







from Divya Himachal

No comments:

Post a Comment