Show your support

Thursday, January 23, 2014

चंबा में घरों से निकलना बंद

चंबा — सहायक आयुक्त उपायुक्त दीप्ति कपूर ने खराब मौसम तथा भारी बर्फबारी के चलते हिमस्खलन की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया है तथा पूर्ण एहतियात बरतने को कहा है तथा घरों से न निकलने का आग्रह किया है। दीप्ति कपूर ने बताया कि खराब मौसम तथा भारी बर्फबारी के कारण होने वाले हिमस्खलनों के खतरे का भांपते हुए भारत सरकार के गृह मंत्रालय के आपदा प्रबंधन संभाग दिल्ली द्वारा प्राप्त निर्देश तथा चेतावनी के चलते लोगों को 23 जनवरी तक एहतियत बरतने को कहा है। उन्होंने कहा कि वर्षा तथा बर्फ इत्यादि से होने वाली किसी भी दुर्घटना की सूचना तत्परता से स्थानीय प्रशासन को दें।






from Divya Himachal


No comments:

Post a Comment