बैजनाथ — बैजनाथ के मुख्य बस अड्डे को चालू हुए मात्र दो सप्ताह भी नहीं बीते हैं कि अड्डे से बाहर निकलने वाली सड़क पर सब्जी विक्रेताओं का अतिक्रमण शुरू हो गया। यही नहीं, दिन भर तो सब्जी विक्रेता सब्जी-फल बेच कर खूब चांदी बटोर रहे हैं, मगर रात को बची गली-सड़ी सब्ज्यिों को सड़क पर फेंक रहे हैं। इसके चलते पूरे अड्डे पर गंदगी पसरी रहती है। यही नहीं, अड्डे के बाहर निकलते ही सब्जी विक्रेताओं ने दुकानों के अंदर कम और सड़कों पर ज्यादा सामान सजा रखा है। रही-सही कसर रेहड़ी-फड़ी वाले पूरी हर रहे हैं। इसी को लेकर गुरुवार को एसडीएम बैजनाथ ओपी ठाकुर, डीएसपी योगेश रोल्टा द्वारा पुलिस बल के साथ सब्जी विक्रेताओं व रेहड़ी-फड़ी वालों को शीघ्र अतिक्रमण छोड़ने की हिदायत दी। पुलिस प्रशासन के इस अभियान से पूरे बाजार में सभी ने अपना-अपना सामान दुकानों के भीतर तो रख लिया, साथ में प्रशासन ने उन्हें हिदायत दी कि अगर पुनः उन्होंने अपना सामान सब्जी बगैरा सड़कों पर रखी तो सीधे चालान काटे जाएंगे। प्रशासन व पुलिस की इस कार्रवाई पर शहरवासियों ने स्वागत किया।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/dharamsala-kangra-news/%e0%a4%af%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%82-%e0%a4%ae/
No comments:
Post a Comment