Show your support

Friday, July 5, 2013

प्रवक्ताओं के पद न भरे तो संघर्ष


बंगाणा — अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बंगाणा ने गुरुवार को एसडीएम बंगाणा के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन पे्रेषित किया। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने बंगाणा महाविद्यालय में अध्यापकों के रिक्त पदों को भरने के लिए विद्यार्थी परिषद ने मांग की थी, लेकिन अभी तक कालेज में सिर्फ केमिस्ट्री और जूलोजी के प्रवक्ताओं की ज्वाइनिंग ही हो पाई है। अभी भी बंगाणा महाविद्यालय में हिस्ट्री और कामर्स के प्रवक्ताओं के स्थान रिक्त पड़े हैं व महाविद्यालय में फिजीकल ऐजूकेशन, इंग्लिश, कार्मस की पोस्ट भी रिक्त है। इन रिक्त स्थानों को भरने की मांग विद्यार्थी परिषद ने पहले भी की थी। एबीवीपी ने आरोप लगाया है कि पांच वर्षों में जो पोस्ट बंगाणा महाविद्यालय से शिफ्ट की गई हैं, उन्हें वापस बंगाणा महाविद्यालय में लाया जाए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मांग की है कि प्रशासन जल्द से जल्द महाविद्यालय की इस समस्या को दूर करें, ताकि छात्रों की पढ़ाई को सुचारू रूप से चलाया जा सके। यदि प्रशासन उनकी मांगों को पूरा नहीं किया, तो विद्यार्थी परिषद एक बड़ा आंदोलन करेगी। इस अवसर पर एबीबीपी के बंगाणा नगर इकाई अध्यक्ष पंकज उपमनयू कालेज कैंपस अध्यक्ष सुशांत ठाकुर, सचिव शुभंम शर्मा, उमेद सिंह सिरमौरिया, शुभम पटियाल, अतुल शर्मा, अकिंत शर्मा, विशाल वर्मा, रजत ठाकुर, रोहित ठाकुर, शुभम शर्मा, ज्योति, शिल्पा शर्मा, मीनाक्षी, पूनम, प्रवीण, अनामिका, मोनिका, सुरभी उपस्थित थे।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/una-news/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b5%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%93%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%a6-%e0%a4%a8-%e0%a4%ad%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%a4%e0%a5%8b-%e0%a4%b8/

No comments:

Post a Comment