Show your support

Friday, July 5, 2013

बैजनाथ में सेहत महकमे ने ‘चखीं’ सब्जियां


बैजनाथ — बरसात के मौसम में बैजनाथ-पपरोला के बाजारों में बिक रही गली-सड़ी व खराब सब्जियों को लेकर मिल रही शिकायतों के चलते प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिलाधीश कांगड़ा के आदेशानुसार गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने सब्जी विक्रेताओं की दुकानों पर छापामरी की। बीएमओ महाकाल डा. विवेक सूद की अगवाई में आई टीम, जिसमें डा. अभय, मुंशी राम, सुखवीर, नीलम, सतीश कुमार स्वास्थ्य शिक्षिका जगतंबा मेहता आदि शामिल थे, द्वारा सब्जी विक्रेताओं द्वारा बेची जा रही गली-सड़ी सब्जियों को फेंकवाया। इस दौरान सभी विक्रेताओं को चेतावनी दी कि अगर भविष्य में उन्होंने ऐसी गली-सड़ी सब्जियों का दुकानों में रखा व उनकी सही सफाई न की तो उनके चालान काटे जाएंगे। डा. विवेक सूद ने सब्जियों को साफ कर बेचने के आदेश दिए।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/dharamsala-kangra-news/%e0%a4%ac%e0%a5%88%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%95%e0%a4%ae%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a5%87/

No comments:

Post a Comment