Show your support

Tuesday, July 23, 2013

लाहुल सोसायटी को शिरोमणि अवार्ड


मनाली — हिमालयन पर्यावरण एवं वन्य प्राणी सुरक्षा समीति ने विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन काम करने वालों को सम्मानित किया। शिरोमणि अवार्ड लाहुल पोटेटो सोसायटी को प्रदान किया गया। लाहुल की यह सोसायटी प्रदेश के लिए आदर्श बनी हुई है। इसी तरह बीसी शर्मा मेमोरियल अवार्ड पत्रकार प्रेम ठाकुर को मरणोपरांत दिया गया। पत्रकार राहलाफाल में स्टोरी कवर करते हुए शहीद हो गया था। पंडित जालफू राम कल्चरल अवार्ड केहर सिंह ठाकुर को दिया गया। केहर सिंह ठाकुर एक महान रंग कर्मी के रूप में उभर रहे हैं तथा अपनी संस्कृति को बचाने में जुटे हुए हैं। एक्सीलेंसी अवार्ड मंगल चंद पनेपा को दिया गया। मनेपा दुनिया की सबसे ऊंची सड़कों पर केलांग डिपो एचआरटीसी की बस सेवा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। शान-ए-हिमाचल अवार्ड पर्वतारोही अजय सोहल, पर्वतारोही खीमी राम व पर्वतारोही रजत को दिया गया। इन होनहारों ने इस वर्ष माउंट एवरेस्ट में झंडे गाढ़ कर प्रतिभा का लोहा मनवाया। बेस्ट विहेवियर अवार्ड प्रेम ठाकुर को, बेस्ट लोकल कल्चरल अवार्ड मनाली हलचल के चेयरमैन शिव राम राणा को, बेस्ट कवरेज अवार्ड गिरीश वर्मा को, बहादुरी अवार्ड मुकेश कुमार मीना ग्रेफ कर्मचारी को, बेस्ट प्रेस क्लब अवार्ड इंटरनेशनल प्रेस क्लब मनाली को, बेस्ट हैंडीक्राफ्ट अचीवमेंट अवार्ड सीता राम नेगी को, राज कृष्ण गौड़ लाइफ टाइम अवार्ड बुद्ध राम रुडिंग्पा, लता ठाकुर स्पोर्ट्स अवार्ड लाहुल माउंटेरी स्कीइंग एसोसिएशन केलांग तथा बेस्ट स्कूल अवार्ड शशांक मॉडल स्कूल गोजरा को दिया गया। इसके साथ डाक्टर पूजा गुलेरिया, अमर चंद, दौलत राम, हिमालयन फ्रेंडस क्लब, इंद्रा शर्मा, शिव राम मनाली हलचल, अरविंद कुमार, सर्वजीत सिंह, तोग चंद, देवेंद्र भारती, मनु शर्मा व ट्राइबल टूडे के श्याम चंद को बेहतरीन काम करने के लिए सम्मानित किया गया।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/kullu-manali-news/%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%ae%e0%a4%a3%e0%a4%bf/

No comments:

Post a Comment