Show your support

Thursday, July 18, 2013

अब बेरोजगार बनेंगे तकनीकी दक्ष


बिलासपुर — अब देश व प्रदेश के युवा और महिला मंडल बेरोजगार युवाओं को तकनीकी दक्ष बनाकर स्वरोजगार उपलब्ध करवाने में अहम भूमिका निभाएंगे। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से बेरोजगार युवाओं को नए शुरू किए जा रहे स्किल डिवेलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम से जोड़ने को लेकर सभी नेहरू युवा केंद्रों को आदेश जारी किए गए हैं। ताजा आदेशों के मुताबिक सरकार द्वारा उद्योग, कृषि, बागबानी, एससीएसटी निगम, एग्रो इंडस्ट्रीज व मत्स्य समेत विभिन्न विभागों की योजनाओं के तहत निःशुल्क दिए जाने वाले प्रशिक्षण के साथ ही अन्य ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए ग्रामीण युवाओं को अवेयर किया जाएगा। इसके लिए राष्ट्रीय युवा कोर के वालंटियरों की ड्यूटियां फिक्स की जाएंगी। प्रति ब्लॉक दो वालंटियरों की तैनाती की जाएगी और दोनों को क्षेत्रवार जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। ये वालंटियर अपने अधीनस्थ क्षेत्रों में युवा व महिला मंडलों के साथ बैठकें करेंगे और युवा पदाधिकारियों के साथ ही क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को सरकारी योजनाओं से अवगत करवाएंगे। प्रति वालंटियर को 160 युवाओं को उनकी इच्छा के अनुरूप प्रशिक्षण दिलवाए जाने को लेकर सूचीबद्ध किया जाएगा और संबंधित विभागों से तालमेल स्थापित कर विभिन्न योजनाओं में प्रशिक्षण दिलवाने में भी वालंटियर अहम रोल अदा करेंगे। इस समय पूरे प्रदेश भर में 175 युवा वालंटियर तैनात हैं और इन्हें केंद्र सरकार की ओर से हर महीने दो हजार पांच सौ रुपए मानदेय प्रदान किया जाता है। ऐसे में अब इन्हें ग्रामीण पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बन घर बैठे स्वरोजगार उपलब्ध करवाने में मदद करने का जिम्मा सौंपा गया है। इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए ये वालंटियर युवा व महिला मंडलों के पदाधिकारियों का भी सहयोग लेेंगे।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal-latest-news/%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%9c%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87-%e0%a4%a4%e0%a4%95%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%95/

No comments:

Post a Comment