कुल्लू — जिला कुल्लू के आनी उपमंडल में संपल गांव की एक युवती को अगवा कर आरोपी ने उससे 10 दिन रेप किया। पुलिस के अनुसार संपल निवासी राम चंद भारती ने आरोप लगाया है कि उसकी 18 वर्षीय बेटी को गांव के किशन चंद ने छह जुलाई को अगवा किया था। उसने बताया है कि उसकी बेटी 16 जुलाई को उसके चंगुल से छूटकर घर लौटी और परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके चलते उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। युवती ने पुलिस को दिए बयान में खुलासा किया है कि उक्त व्यक्ति ने उसे छह जुलाई को अगवा कर लिया था और दस दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal-latest-news/%e0%a4%85%e0%a4%97%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87-10-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%aa/
No comments:
Post a Comment