पांवटा साहिब — नेशनल हाई-वे 72 में बाता नदी पर बने पुल को जोड़ने के लिए बनी सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है, जिस कारण पुल की सुरक्षा को भी खतरा उत्पन्न हो गया है। हालांकि विभाग पुल को पूरी तरह सुरक्षित बता रहा है, परंतु क्षतिग्रस्त हिस्से से वन-वे ट्रैफिक किया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार तड़के एक दफा बाता नदी का स्तर इतना अधिक हो गया था कि नदी की लहरें पुल के उपर से गुजरने लगी। एहतियातन एनएच तथा प्रशासन को करीब तीन घंटे पुल पर ट्रैफिक रोकना पड़ा। पानी के तेज बहाव से पुल के किनारे पर एप्रोच वॉल क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे पुल को भी खतरा उत्पन्न हो गया है। तीन घंटे तक पुल से यातायात बंद रखा गया। जब नदी का स्तर कुछ कम हुआ तो एनएच के अधिकारियों ने विभाग के विशेषज्ञों के साथ पुल का मुआयना किया तथा पुल को सुरक्षित करार देकर ट्रैफिक बहाल कर दिया। हालांकि क्षतिग्रस्त स्थान पर ट्रैफिक सिंगल किया गया है, ताकि दीवार पर ज्यादा बजन न पड़े। सहायक अभियंता एनएच ईं. नरेंद्र वर्मा ने बताया कि पुल की एप्रोच वॉल थोड़ी क्षतिग्रस्त हुई है, परंतु पुल को कोई खतरा नहीं है। जलस्तर बढ़ने पर एहतियात के तौर पर तीन घंटे ट्रैफिक बंद रखा गया तथा बाद में बहाल किया गया। पुल रिपेयरिंग की आवश्यकता है तथा इसके लिए जल्द कार्रवाई की जाएगी।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/paonta-sahib-sirmaur-news/%e0%a4%b2%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9b%e0%a5%82-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2/
No comments:
Post a Comment