अंब — घनारी की एक महिला ने अपने पति के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। घनारी गांव में पति-पत्नी में आपस में कहासुनी हो गई। पत्नी अपने मायके जाने की जिद कर रही थी, पति अपनी पत्नी को मायके भेजने के पक्ष में नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इसी बीच बात इतनी बढ़ गई कि पति ने पत्नी को दो थप्पड़ रसीद दिए। गुस्साई पत्नी ने इसकी शिकायत अंब थाना में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन बात न बनते देख पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला के पति को हवालात में बंद कर दिया। एसडीपीओ मदन लाल कौशल ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ 7-51 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। घनारी गांव में पेश आए इस दंपति के मामले को मौके पर ही सुलझाने के प्रयास पुलिस करती रही, लेकिन उक्त विवाहित जोड़े ने सुलह करने से साफ मना कर दिया। ऐसे में पत्नी न जहां पति के ऊपर प्रताड़ना का केस दर्ज करवा उसे हवालात में बंद करवाया है।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/una-news/%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b2/
No comments:
Post a Comment