Monday, July 1, 2013

कार वाले ने उड़ाया साइकिल सवार बुजुर्ग


ऊना — जिला मुख्यालय के रक्कड़ कालोनी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह तरसेम लाल 60 वर्षीय निवासी मलाहत अपने काम के लिए जलग्रां की तरफ साइकिल पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान ऊना-चंडीगढ़ एक्सपे्रस मार्ग पर रक्कड़ कालोनी में एक कार ने उसे टक्कर मार दी, जिसके चलते साइकिल सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में घायल हुए वृद्ध व्यक्ति को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार के लिए लाया गया, लेकिन गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने पीडि़त को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक तरसेम लाल दिहाड़ी लगाने के लिए जलग्रां की तरफ जा रहा था कि रक्कड़ कालोनी में कार के साथ टकरा जाने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रत्यक्षदर्शियों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। एसपी ऊना केसी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/una-news/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%89%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b2/

No comments:

Post a Comment