ऊना — राजकीय पीजी कालेज ऊना में बाहरी शरारती तत्त्वों पर पूर्णतः रोक लगाई जाए। यह मांग एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष करुण शर्मा ने कालेज प्रशासन से की है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में पहली जुलाई से नए शैक्षणिक सत्र शुरू हो रहा है, जिसके चलते कक्षाएं भी सुचारू ढंग से चालू कर दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में कुछ शरारती तत्त्व महाविद्यालय में घूमते रहते हैं, जिन पर नकेल कसना अति आवश्यक है। उन्होंने कालेज प्रशासन से मांग की है कि ऐसे शरारती तत्त्वों पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए, ताकि महाविद्यालय में शिक्षा का माहौल बना रहे। उन्होंने कहा कि कालेज के चारों ओर चारदिवारी लगाई जाए तथा आने-जाने वाले प्रवेश द्वारों पर सिक्योरिटी गार्ड तैनात किए जाएं। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई हमेशा से ही छात्रहित के लिए कार्य करती आई है और भविष्य में भी करती रहेगी। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई छात्रहितों को ध्यान में रखते हुए कालेज प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपेगी, ताकि कालेज में छात्र छात्राओं को परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कालेज प्रशासन से मांग की है कि उनकी मांगों को लेकर शीघ्र उचित कार्रवाई करे, अन्यथा एनएसयूआई छात्रहित के लिए सड़कों पर उतरने से गुरेज नहीं करेगी।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/una-news/%e0%a4%97%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%a4%e0%a5%88%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a4-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a4%bf/
No comments:
Post a Comment