चिंतपूर्णी — चिंतपूर्णी के होटल में गत दिनों हुए युवती के कत्ल की गुत्थी देहरा पुलिस ने काफी हद तक सुलझा ली है। रविवार को युवती के परिजनों ने टांडा मेडिकल कालेज में पहुंचकर युवती की शिनाख्त कर ली है। पुलिस ने विभागीय कार्रवाई कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। मृतक युवती के परिजनों ने युवती का दाह संस्कार पुलिस की मौजूदगी में कांगड़ा में स्थित गुप्त गंगा में किया। डीएसपी देहरा भाटिया ने मामले की पुष्टि की है।ृ पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया है। पुलिस की टीमें आरोपी की धडपकड़ के लिए जगह-जगह दबिश दे रही हैं। उन्होंने दावा कि जल्द ही आरोपी पुलिस के शिकंजे में होगा। युवती की पहचान लुधियाना निवासी अमन के रूप में हुई है। युवती के परिजनों ने बताया कि मृतक युवती लुधियाना के अस्पताल में एक नर्स के पद पर कार्यरत थी। इस संबंध में डीएसपी देहरा श्री भटिया ने बताया कि आरोपी को जल्द ही पकड लिया जाएगा। पुलिस की टीमें आरोपी की तालाश में जगह-जगह दबिश दे रही हैं। बहरहाल मृतक युवती के परिजनों द्वारा युवती की शिनाख्त कर ली गई है।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/una-news/%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a3%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b2-%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%a4/
No comments:
Post a Comment