कंडाघाट — कंडाघाट में पिछले काफी समय से आवारा पशुओं ने लोगों का जीना हराम कर रखा है। इन आवारा पशुओं से एक और वाहन चालक परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ स्थानीय दुकानदार व पैदल चलने वाले लोग भी काफी परेशान हैं। कंडाघाट में गौशाला न होने के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार पिछले काफी समय से आवारा पशुओं ने कंडाघाट के लोगों के नाक में दम कर रखा है। इन आवारा पशुओं ने सबसे ज्यादा नाक में दम सब्जी वाले दुकानदारों का कर रखा है। ये आवारा पशु दिन भर सब्जी की दुकानों में मुंह मारते रहते हैं। इन आवारा पशुओं के चलते कंडाघाट में जाम लगना आम बात हो गई है। सड़क पर घूम रहे इन आवारा पशुओं के चलते कंडाघाट में हर समय दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। स्थानीय लोगों राकेश, पुनीत व नरेंद्र ने बताया कि कंडाघाट में पिछले काफी समय से आवारा पशुओं ने नाक में दम कर रखा है। लोगों ने बताया कि स्थानीय बाजार में इन आवारा पशुओं के चलते बाजार में लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। लोगों ने बताया कि इन आवारा पशुओं में दो-तीन पशु ऐसे भी हैं, जो सड़क पर चल रहे राहगीरों को अपने सींगों से वार कर देते हैं। लोगों ने बताया कि इन आवारा पशुओं के चलते जहां वाहन चालकों को सड़कों पर वाहन चलाते समय परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं स्थानीय दुकानदार भी इन की वजह से काफी परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि कंडाघाट में गौशाला खोली जाए, ताकि कंडाघाट में घूम रहे आवारा पशुओं को गौशाला में रखा जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को इन आवारा पशुओं से परेशानियों का सामना न करना पड़े।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/baddi-solan-news/%e0%a4%86%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%93%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%be/
No comments:
Post a Comment