Show your support

Sunday, July 7, 2013

डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन

सुंदरनगर — नेशनल डेमोके्रटिक एलायंस (एनडीए)के पुरोधा थे डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारतीय राजनीति में गठबंधन के लिए भी उन्हें ही पुरोधा के रूप में जाना जाता है। डा. श्यामा प्रशाद मुखर्जी की 112वीं जयंती के उपलक्ष्य पर शनिवार को डा. रोशन लाल बाली ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 1152 में लोकसभा का प्रथम आम चुनाव हुआ था, उसमें जनसंघ के केवल तीन सदस्य चुने गए थे, जिनमें डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कोलकाता से निर्वाचित हुए थे और उन्हें भारतीय राजनीति का पुरोधा इसलिए माना गया, क्योंकि उन्होंने कई दलों को मिलाकर 32 सदस्यों वाली नेशनल डेमोक्रेटिक एलांयस बनाया, जो विरोधी पक्ष में सबसे बड़ा दल था। मुख्यातिथि के रूप में पधारे डा.रोशन लाल बाली ने वहां मौजूद भाजपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के जिन कार्यकर्ताओं ने नींव के पत्थर का कार्य किया है। उनसे ही पार्टी रूपी यह इमारत खड़ी हुई है और उन्हें भूलना किसी भी सगंठन के लिए घातक साबित होता है। उन्होनें कहा कि प्रत्येक आदमी विधायक एंव ससंद सदस्य नहीं बनता, मगर उनको बनाने वाले पार्टी के कार्यकर्ता ही होते हैं। उन्होंने कहा कि बलिदान से बनने वाला इतिहास ही प्ररेणादायक व स्मरणीय होता है और किसी भी सगंठन की रीढ़ पार्टी के कार्यकर्ता ही होते है और पार्टी के लिए कार्यकर्ताओं का बलिदान कभी भुलाया नहीं जाता। उन्होंने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचारधारा के प्रति समर्पित रहने वाले व्यक्ति थे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश जम्वाल, प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, मंडलाध्यक्ष बरागी राम तथा प्रदेश उपाध्यक्ष रमा वर्मा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा, अरुण कौंडल, अरुण कतना, युवा मोर्चा के मंडलाध्यक्ष अमित शर्मा, अशुंल शर्मा, मुकेश चंदेल तथा पार्टी के विभिन्न सगंठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।






source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/sundernagar-mandi-news/%e0%a4%a1%e0%a4%be-%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a5%80/

No comments:

Post a Comment