धर्मशाला — पीजी कालेज धर्मशाला में एबीवीपी अपनी मांगों पर अभी भी अड़ी हुई है। इसके लिए एबीवीपी उग्र से उग्र आंदोलन करने के लिए तैयार है। धर्मशाला में एबीवीपी ने गुरुवार को तीसरे दिन भी अपनी क्रमिक भूख हड़ताल जारी रखी। संघ का कहना है कि उनकी सभी मांगों को जब तक कालेज प्रशासन द्वारा पूरा नहीं किया जाएगा, संघ अपना आंदोलन जारी रखेगा। स्थानीय मांगों को लेकर जारी क्रमिक भूख हड़ताल में सदस्य अपनी रातें भी कालेज में ही गुजार रहे हैं। तेज बारिश के बावजूद संघ के सदस्य प्रिंसीपल कार्यालय के बाहर डेरा डालकर बैठे रहे। एबीवीपी के इकाई अध्यक्ष मनीष अवस्थी का कहना है कि मांगें न माने जाने तक आंदोलन जारी रहेगा।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/dharamsala-kangra-news/%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%be-%e0%a4%8f%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b5/
No comments:
Post a Comment