कांगड़ा — महिला एवं बाल विकास विभाग हिमाचल प्रदेश के तहत बाल विकास परियोजना कांगड़ा के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों सुनेहड़, कोहाला, नंदरूल-दो, वासी, ठानपुरी, अपर रजियाणा, सेवकरा, राजौर-एक, पंतहेड़ व बालूग्लोआ में रिक्त पड़े आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व आंगनबाड़ी केंद्रों आईमा, चुहाडू, घंडूं, घुरकड़ी खास व कोटक्वाला में सहायिका के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी चंद्रलेखा कपूर ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 20 जुलाई को सुबह दस बजे लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए सादे कागज पर वांछित प्रमाण पत्रों को सत्यापित प्रतिलिपियों सहित 17 जुलाई तक अपने आवेदन पत्र बाल विकास परियोजना कांगड़ा के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/dharamsala-kangra-news/%e0%a4%86%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%a8%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%93%e0%a4%82-%e0%a4%-9/
No comments:
Post a Comment