Show your support

Monday, July 1, 2013

बीडीटीएस के पुकार हाल में आपरेटरों का हंगामा


बरमाणा — बीडीटीएस बरमाणा पुकार हाल में रविवार सुबह दस बजे आपरेटरों ने हंगामा कर दिया। वरिष्ठ आपरेटर अमर चौधरी ने कहा कि एसीसी कंपनी परिसर के आउट गेट के पास सड़क पर भारी गड्ढे़ पड़े हुए है, जिससे ट्रकों के कलपूर्जे टूट रहे है और गाडि़यां खड़ी हो रही है। इससे टायरों को हालत भी खराब हो रही है और आपरेटरों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस मुद्दे को लेकर डिमांड कुछ देर के लिए बंद कर दी गई है। बीडीटीएस का कोई भी सदस्य रविवार को पुकार हाल प दफ्तर में मौजूद नहीं था। वरिष्ठ आपरेटरों बालक राम सहित अन्य लोगों का कहना है कि सभा कार्यकारिणी सदस्य आपरेटरों की कोई बात सुनने को तैयार नहीं है और न ही बरमाणा आते है। आपरेटरों का कहना है कि गेट पास में भारी खामियां बरती जा रही है। आपरेटरों ने कहा कि सोमवार को एसीसी आउट गेट के पास कंपनी की सड़क पर पड़े गड्ढों को लेकर डिमांड रोकी जाएगी और इस बारे एसीसी प्रबंधकों और बीडीटीएस कार्यकारिणी को सड़क की खस्ता हालत बारे अवगत करवाया जाएगा।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/bilaspur-news/%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-2/

No comments:

Post a Comment