Show your support

Tuesday, July 2, 2013

लाइसेंस के लिए कल तक करें आवेदन


सोलन — परवाणू टर्मिनल मंडी में व्यापार करने के लिए व्यापारियों के पास शेष एक दिन बच गया है। मार्केट कमेटी द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार तीन जुलाई तक व्यापारी लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा मार्केट कमेटी की आगामी पांच जुलाई को होने वाली बैठक में टर्मिनल मंडी परवाणू में दुकानों की नीलामी की तिथि भी निर्धारित की जाएगी। सूचना के अनुसार लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया को शुरू हुए एक माह हो गया है। अब तक इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों से 90 व्यापारियों ने आवेदन किया है, जबकि टर्मिनल मंडी में व्यापार करने के लिए मार्केट कमेटी द्वारा कुल 120 लाइसेंस बनाने का लक्ष्य रखा है। मार्केट कमेटी सचिव डा. भानु शर्मा ने बताया कि टर्मिनल मंडी परवाणू का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। मार्केट कमेटी द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुसार सेब सीजन से पूर्व किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए इसे शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए कमेटी द्वारा पिछले एक माह से लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस फेहरिस्त में अब तक कुल 90 व्यापारियों ने आवेदन कर दिया है। कमेटी द्वारा परवाणू मंडी के लिए कुल 120 लाइसेंस वितरित किए जाएंगे। इसके आवेदन के लिए कमेटी द्वारा तीन जुलाई का समय निर्धारित किया गया है। मंडी में लाइसेंस लेने के लिए व्यापारियों से 50 हजार रुपए सिक्योरिटी के तौर पर लिया जा रहा है।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/baddi-solan-news/%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%95%e0%a4%b2-%e0%a4%a4%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86/

No comments:

Post a Comment