बीबीएन — उपमंडल नालागढ़ में बरसात के दौरान बारिश व बाढ़ से होने वाले किसी तरह के जान माल के नुकसान के खतरे से बचाव व आपदा की स्थिति में तुरंत मौके पर पहुंच कर सहायता मुहैया करवाने के लिए उपमंडल प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह जानकारी उपमंडलाधिकारी नालागढ़ यूनुस
ने दी। उन्होंने बताया कि उनके कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम का फोन नंबर 01795-203024 है व तहसीलदार नालागढ़ आरडी हरनोट को नोडल आफिसर बनाया गया है। इसी के साथ साथ बद्दी में तहसीलदार कार्यालय में भी कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां कंट्रोल रूम का फोन नंबर 01795-244620 है व तहसीलदार विकास शुक्ला को यहां का नोडल आफिसर बनाया गया है। उपतहसील रामशहर में नायाब तहसीलदार विजय राय नोडल आफिसर होंगे व यहां कंट्रोल रूम का फोन नंबर 01795-258533 है। उपमंडलाधिकारी नालागढ़ यूनुस ने लोगों से बारिश के दौरान नदी के तटों से दूर रहने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि बारिश व बाढ़ की वजह से किसी तरह के खतरे की संभावना या मदद के लिए उपमंडल के लोग उक्त फोन नबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/baddi-solan-news/%e0%a4%86%e0%a4%aa%e0%a4%a6%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%8c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%98%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%8f%e0%a4%82-01795-203024/
No comments:
Post a Comment