Show your support

Tuesday, July 2, 2013

वीरबाला को भारत निर्माण अवार्ड


शिमला — एचपीयू में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की चेयरपर्सन प्रो. वीरबाला अग्रवाल को भारत निर्माण अवार्ड से सम्मानित किया गया है। भारत निर्माण संगठन कोलकाता द्वारा जनसंचार के क्षेत्र में उनके सराहनीय योगदान को देखते हुए यह पुरस्कार दिया गया है। संगठन के कोलकाता में आयोजित 20वें वार्षिक कार्यक्रम के दौरान यह पुरस्कार दिया गया। इंदिरा गांधी, आईके गुजराल, अटल बिहारी वाजपेयी, पीवी नरसिम्हा राव, ज्ञानी जैल सिंह, आर वेंकटरमन, केआर नारायणन जैसी नामी हस्तियां इस पुरस्कार से पुरस्कृत हो चुकी हैं। प्रो. वीरबाला अग्रवाल को शिक्षा के क्षेत्र में 27 व शोध क्षेत्रों में 15 वर्षों का लंबा अनुभव प्राप्त है। वर्ष 1986 में शिमला में पत्रकारिता विभाग की स्थापना में उनका अहम रोल रहा है। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में पीएचडी की डिग्री पूरी की है।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal-top-news/%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%b0%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a3-%e0%a4%85/

No comments:

Post a Comment