ददाहू — जिला में मानसूनी भारी बारिश का सबसे अधिक प्रभाव धारटीधार क्षेत्र में बताया जा रहा है। शुक्रवार को हुई व्यापक बारिश से धारटीधार क्षेत्र की दस से अधिक पंचायतों का संपर्क जिला से कट गया है। जानकारी के अनुसार धारटीधार की मालगी, छदेती, भनेत, हलद्ववाड़ी, भरोग-बनेड़ी, बाडथल, मधाना, थाना कशोगा, कांडो-कांसर आदि दर्जन भर पंचायतों का संपर्क भू-स्खलन से यातायात प्रभावित होने से बाधित हो गया है। भरोग बनेड़ी के पूर्व प्रधान रामेश्वर शर्मा ने बताया कि बाथला-तिरमली, जटौन, मैहल, भनयौण, खाली, अच्छौण मार्ग बंद हो गए हैं। उन्होंने बताया कि कांसर गांव में भी कई घरों में ऊपर मलबा आने से लोग घरों को छोड़ने को मजबूर हो हुए हैं, वहीं वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरोग-बनेड़ी, वन चौकी इत्यादि में भी भू-स्खलन हुआ है। पूर्व प्रधान ने बताया कि कई किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं, रेणुका-सतौन मार्ग बाधित होने से आवाजाही प्रभावित हुई है।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/paonta-sahib-sirmaur-news/%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%ae%e0%a5%8c%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%80/
Post a Comment