चंबा — स्वामी विवेकानंद सार्द्धशति समारोह अस्मिता आयाम के राष्ट्रीय संयोजक कृपा प्रसाद सिंह ने कहा है कि 11 सितंबर को पूरे देश में भारत जागो दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत जिला के चंबा, भरमौर व तीसा में भी भारत जागो दौड़ के तहत मैराथन होगी। इस मैराथन में 18 से 40 वर्ष के युवा हिस्सा ले सकेंगे। मैराथन में हिस्सा लेने के लिए पूर्व में रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य रहेगा। वह गुरुवार को चंबा में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्हांेने कहा कि स्वामी विवेकानंद सार्द्धशति समारोह के तहत एक वर्ष तक होने वाली विभिन्न गतिविधियों का 47 फीसदी लक्ष्य हासिल कर लिया गया है, जबकि 53 फीसदी लक्ष्य को तय समय में हासिल करने के प्रयास जारी हैं। समारोह के निर्धारित लक्ष्य के तहत बरसात के मौसत में अस्मिता आयाम द्वारा मेडिकल कैंपों व पौधारोपण के कार्यों को संपन्न किया जा रहा है। जिसके तहत 670 जिलों में 15 लाख पौधे और 2500 मेडिकल कैंप लगाए जा रहे हैं। इसके उपरांत युवाओं के लिए कबड्डी और युवतियों के लिए नृत्य प्रतियोगिता के अलावा स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। कृपा प्रसाद सिंह ने कहा कि सार्द्धशति समारोह के कार्यक्रमों में जुटे स्वयंसेवियों के कार्यकलापों की समीक्षा हेतु कन्याकुमारी में 25 से 30 दिसंबर तक विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/chamba-news/%e0%a4%9a%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%be-%e0%a4%ad%e0%a4%b0%e0%a4%ae%e0%a5%8c%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a5%8c%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a4%e0%a5%88%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b0/
No comments:
Post a Comment