Show your support

Friday, July 5, 2013

सीपीएस इंद्रदत्त सात से सुनेंगे दुखड़ा


हमीरपुर — मुख्य संसदीय सचिव (ग्रामीण विकास) एवं विधायक विधानसभा क्षेत्र बड़सर इंद्रदत्त लखनपाल जिला हमीरपुर के आठ दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि सीपीएस सात जुलाई को बाद दोपहर हमीरपुर में यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे और सायं छह बजे ग्राम पंचायत सलौनी में ट्रक यूनियन की बैठक में भाग लेंगे। सीपीएस आठ जुलाई को सुबह 11 बजे गांव नोहण में जनसभा करेंगे और गांववासियों की समस्याएं सुनने के उपरांत ग्राम पंचायत जामली में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। उन्होंने बताया कि सीपीएस नौ जुलाई को बड़सर में जनता से रू-ब-रू होंगे और अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता की समस्याएं सुनेंगे। सीपीएस दस जुलाई को सुबह 11 बजे सामुदायिक हाल मैहरे (बड़सर) में आईएनटीएसी के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। सीपीएस 11 जुलाई को 2.30 बजे हमीर भवन में उपायुक्त हमीरपुर तथा समस्त जिला अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने बताया कि सीपीएस 12 जुलाई को ग्राम पंचायत बड़ागांव में लोगों जनता से रू-ब-रू होंगे और पंचायत भवन बड़ागांव के भवन उद्घाटन करने के उपरांत पटवार वृत्त स्थित चौकी के भवन का लोकार्पण करेंगे। सीपीएस 13 जुलाई को बड़सर में होंगे तथा 14 जुलाई को सुबह 11 बजे ग्राम पंचायत कनोह में जनसभा करेंगे और लोगों की समस्याएं सुनेंगे, जबकि 15 जुलाई को सीपीएस बाद दोपहर बड़सर से शिमला के लिये प्रस्थान करेंगे। बहरहाल सीपीएस के दौरे को लेकर समर्थकों के साथ-साथ लोगों को भी काफी उम्मीदें बंद गई हैं।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/hamirpur-news/%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%b8-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a4-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b8/

No comments:

Post a Comment