Show your support

Tuesday, July 16, 2013

सनाही में सर्पदंश से बुजुर्ग की मौत


कांगू — विकास खंड नादौन की ग्राम पंचायत सनाही के अंतर्गत पड़ने वाले गांव कारगू जागीर के निवासी गरीब दास आयु 80 वर्ष पुत्र दयाला राम की सर्पदंश से मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब गरीब दास घास आदि लाने के लिए गया हुआ था। घास काटते समय सांप ने बिल में से निकल कर उसको काट लिया। सर्प के काटने का आभास उस समय हुआ, जब गरीब दास घास लाकर चारपाई के ऊपर आराम करने लगा। आस-पड़ोस के लोगों ने उसे गाड़ी में डालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गलोड़ लाया, वहां पहुंचते ही गरीब दास ने दम तोड़ दिया। गरीब दास के सर्पदंश से मौत होने पर ग्राम पंचायत प्रधान निशा कुमारी उपप्रधान भगवान दास, रोशन लाल गर्ग, जिला परिषद आशा देवी ने गहरा शोक व्यक्त किया और प्रधान ग्राम पंचायत सनाही ने प्रशासन से इस गरीब परिवार को फौरी राहत देने की मांग की है। गरीब दास का अंतिम संस्कार सोमवार को किया गया।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/hamirpur-news/%e0%a4%b8%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%a6%e0%a4%82%e0%a4%b6-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a5%81%e0%a4%9c%e0%a5%81/

No comments:

Post a Comment